हापुड़, मार्च 24 -- मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने नवरात्र के दिनों में मंदिरों में आयोजित कीर्तन में पहुंची महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कस्बा स्थित चामंड मंदिर में नवरात्र के दिनों में कीर्तन का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को कीर्तन में आई महिलाओं को उपनिरीक्षक आयशा, मनीषा, हैडकांस्टेबिल रजनीबाला, कांस्टेबिल दीपा और साधना द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1098,1076, 9412223343 व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, 9520864950 के बारे में...