नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में स्थित श्री ज्वाला जी मंदिर परिसर में पुजारी की पत्नी पर धारदार हथियार (गंडासा) से वारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त रविवार को मंदिर में पूजा कर रही दूसरी महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। मंदिर के भीतर घुसकर हुई हत्या के बाद स्थानीय लोगों में खासा रोष था। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। आरोपी भागते समय मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। उसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी हमलावर मंदिर के पुजारी की हत्या करने के उद्देश्य से उनके बारे में पूछते हुए मंदिर में पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.