कौशाम्बी, जून 22 -- शक्ति पीठ कड़ाधाम में शुक्ल अष्टमी के अवसर पर सोमवार को मां शीतला देवी के दर्शन के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक महिला श्रद्धालु का 17 हजार रुपये से भरा पर्स भीड़ में कहीं गिर गया। पर्स खोने के बाद महिला काफी परेशान हो गई और मंदिर परिसर में उसे तलाशती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। भदोही जिले के सागरपुर गांव निवासी फागुनी देवी पत्नी शिवलाल मां शीतला के दर्शन करने कड़ा धाम आई थीं। सोमवार सुबह लगभग दस बजे दर्शन के बाद जब वह मंदिर से नीचे उतरीं तो उन्हें अपना पर्स गायब होने की जानकारी हुई। पर्स में लगभग 17 हजार रुपये रखे थे। पर्स न मिलने पर महिला रोने लगी और काफी दुखी हो गई। उसी दौरान मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा को मंदिर परिसर में एक लावारिस पर्स मिला। पर्स को खोलकर देखा गया तो उसमें नकदी म...