आगरा, अप्रैल 22 -- पटियाली इलाके के गांव अशोकपुर में पालतू कुत्ते को घुमाते समय मंदिर परिसर में ले जाने और गंदगी फैलाने की बात लेकर दो पक्षों में झगड़ा और मारपीट हो गई। आरोप है कि, पीड़ित व उसकी पुत्री को लोहे की रॉड से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पटियाली कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मनोज कुमार पुत्र रघुवीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव में सतीश चंद्र गुप्ता के मंदिर की देखभाल करता है। 16 अप्रैल को शाम करीब सात बजे गांव का दलवीर अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए आया और मंदिर परिसर में कुत्ता घुमाते हुए गंदगी फैलाने लगा। यह भी पढ़ें- मंदिर पूजा करने जा रहे अधेड़ को पीटा जिस पर दलवीर से मंदिर में कुत्ता नहीं घुमाने के लिए कहा गया तो मौक...