मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ चौराहा स्थित एक मंदिर पर किशोर की हालत अचानक बिगड़ गई। किशोर कुत्ते की तरह भौंकने लगा। जिससे मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पिता ने बेटे को तत्काल कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार किशोर में इंफेक्शन फैल गया है।कछवां के जोगीपुर वार्ड निवासी भाईलाल अपने बेटे 14 वर्षीय करन के साथ जमुआ चौराहे स्थित श्रीराम जानकी मंदिर और हनुमान जी मंदिर पर पर बैठे थे। तभी अचानक बेटे की हालत बिगड़ने लगी। वह कुत्ते की तरह भौंकने लगा। यह देख मौजूद लोग में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से किशोर को कछवां अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता भाईलाल ने बताया कि चार माह पूर्व बेटा अपने ननिहाल गया था। यहां उसे कुत्ते ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.