बदायूं, अप्रैल 22 -- नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का श्रृंगार कर चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बाबा को भोग लगाया गया। उसके बाद यहां संकट मोचक हनुमान अष्टक का पाठ किया गया। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार मंदिर में मंहत संजय शर्मा और गुधनी खौं‍सारा स्थित बलदेव धाम पर मंहत ललितेश्वरानन्द महाराज ने बाबा का श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...