मंदिर में एक नहीं, कई बार हुई चोरी, BKTC की जांच में बड़ा खुलासा; क्या बोले CEO
देहरादून, जुलाई 12 -- बीकेटीसी के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने एक बार नहीं कई बार चढ़ावे की चोरी की है। बीकेटीसी की जांच में इसका खुलासा हुआ है। सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने भी इसकी पुष्टि की है। दो जुलाई को बदरीनाथ मंदिर में नगद चढ़ावा गिनती के दौरान कथित हेराफेरी के मामले में गठित बीकेटीसी जांच टीम ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है। जांच में आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई बार चढ़ावे की चोरी की है। सूत्रों की मानें तो चार सदस्यीय जांच टीम ने 18 पन्नों की रिपोर्ट में विस्तार से पूरी घटना और अपनी जांच का ब्योरा दिया है। ऐसी घटना न हो इसके लिए सुझाव भी दिए हैं। जांच रिपोर्ट में कमेटी ने बहुत कुछ साफ किया है। साथ ही मंदिर के दान गणना कक्ष में और सीसीटी बढ़ाने, मंदिर के प्ररिक्रमा पथ के सभी ब्लाइंड स्पाट को सीसीटी से अच्छादित करने की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.