फतेहपुर, मई 1 -- जाफरगंज। क्षेत्र के सिजौली गांव स्थित पासी बाबा मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। दो दिवसीय मेले में दूर दराज के श्रद्धालुओं के पहुंचने से यहां पर काफी भीड़ एकत्र रही। वहीं मेले में श्रद्धालुओं ने मन्नतें मानने के साथ ही तालाब में स्नान कर मिट्टी के डेले चढ़ाए। जबकि गौतम समाज की महिलाओं ने दीपदान किया। सिजौली गांव स्थित पासी बाबा मंदिर आसपास के जिले के लोगो के लिए आस्था का केंद्र है। जहां बुद्ध पूर्णिमा के दिन हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। दो दिवसीय मेले में यहां दोआबा के अलावा बांदा, कानपुर, हमीरपुर आदि के श्रद्धालुओं का यहां पर खासा जमावड़ा लगता है। गांव के शंकरी सिंह कछवाह, जनार्दन सिंह कछवाह, डा.रामस्वरूप वर्मा, धीरेंद्र सिंह गौतम, जीतू चौहान ने बताया कि यहां पर लगने वाले दो दिवसीय मेले में दूर-दूर के लोग मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.