किशनगंज, अप्रैल 3 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड में गुरुवार को हनुमान जी की जयंती श्रद्धाभाव एवं धूमधाम व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रखंड के सभी हनुमान मंदिरों में विधि-विधान व वैदिक मंत्रोचार के साथ अलग-अलग पुरोहितों ने पूजा अर्चना की। प्रखंड के सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे, पूजा-पाठ की। मंदिरों में जय श्रीराम के जयघोष हो रहे थे। इस अवसर पर कई हनुमान मंदिरों में रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया था। मंदिरों को फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया था। बताते चले कि पोठिया प्रखंड अंतर्गत कासवाकलियागंज पंचायत स्थित तैयबपुर देवीचौक हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाला गया जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए। कमिटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, सचिव निरंजन राय के नेतृत्व में जुलूस तैयबपुर देवी चौक हनुमान मंदिर से ...