संभल, अप्रैल 28 -- बेहटा जय सिंह गांव में मंदिर जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिलकर मार्ग की निकासी स्पष्ट कराने तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि घाटा संख्या 114 ग्राम सभा की भूमि है, जो पुश्तैनी मकानों और खेतों के बीच स्थित एक सरकारी रास्ता है। इस मार्ग का उपयोग ग्रामीण पिछले करीब 50 वर्षों से अधिक समय से करते आ रहे हैं। आरोप है कि इसी भूमि पर अवैध रूप से पट्टे कर कुछ लोगों को आवंटन कर दिया गया, जिससे रास्ता बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दबंग और भूमाफिया इस रास्ते को पूरी तरह बंद करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायत में रवि ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.