संभल, मार्च 18 -- सदर कोतवाली में बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने कहा कि शहर के मंदिर मार्गों पर स्थित सभी मांसाहारी होटल और मांस की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। किसी को भी नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में सीओ आलोक भाटी, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी और कोतवाल गजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। समिति ने कहा कि इस फैसले से मंदिर मार्गों पर भक्तिमय और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित होगा। प्रशासन ने जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि नए नियमों का पालन सभी जगह सुचारू रूप से हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...