शामली, जनवरी 2 -- जनपद के गांव खोडसमा निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को हिंदू संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए उसे मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम खोडसमा में स्थित एक प्राचीन मंदिर की भूमि पर गांव के ही नवाब पुत्र यासीन व इंशाद पुत्र यासीन द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। उक्त मंदिर में वर्षों से पूजा-पाठ होता आ रहा था, लेकिन कुछ समय से कब्जाधारियों ने मंदिर की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद उक्त लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। उनका कहना है कि एक वीडियो में उक्त लोग स्वयं मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की बात स्वीकार करते हुए दि...