गंगापार, मार्च 15 -- शिव मंदिर में भगवान शिव के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। डीजे की धार्मिक धुन पर थिरकते शिवभक्तों ने हर हर महादेव का उद्घोष भी किया। भवानीपुर पहाड़ पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। पीले वस्त्र धारण कर तमाम महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत व हर हर महादेव की गूंज के साथ कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित मंदिर पहुंचीं। ग्रामीणों ने डीजे, ढोल नगाड़े एवं बैंड बाजे की धुन पर कलश लेकर मंदिर पहुंचे। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कमलेश शुक्ला कृष्ण कुमार मिश्रा, उमेश मिश्रा, मनीष सिंह, अवधेश मिश्रा, डॉ कुलदीप शुक्ला, मुन्ना सिंह, संजय मिश्रा, गांधी मिश्रा, अनूप मिश्रा शा...