बुलंदशहर, जनवरी 22 -- नरौरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिलखना में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर धूमधाम से भगवान श्रीरामचंद्र की शोभायात्रा निकाली गई। गुरुवार को शोभा यात्रा से पहले शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा गुरुद्वारा मार्ग होकर पुनः शिव मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान सीओ डिबाई मधुप सिंह और नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत की देखरेख में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। आयोजन में अवधेश चौधरी, रामवीर चौधरी, तेजवीर चौधरी, सतेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, नीरज चौधरी, सचिन कुमार, संजय कुमार, गोलू चौधरी, शिवम चौधरी, सत्यम चौधरी, जोली चौधरी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.