मंदिर पूजा करने जा रहे अधेड़ को पीटा
भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में मंदिर में पूजा करने जा रहे अधेड़ को मनबढ़ों ने पीट दिया। घायल का इलाज कराने के बाद पुलिस ने तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उक्त गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने तहरीर में कहा कि वह मंगलवार को वह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इस बीच, बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने बिना कारण ही उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। आसपास के लोगों ने पहुंच कर जान बचाई। पुलिस ने आरोपित रिंकू सिंह, शिवम सिंह, जुगनू सिंह के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट कर घायल करने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.