पीलीभीत, मार्च 27 -- बीसलपुर। बीसलपुर के नौगवां नवीनगर टीबरी मंदिर पर श्रीराम ब्रहम्म शक्ति महायज्ञ को प्रारंभ हो गया। विद्वानों के द्वारा भूमि पूजन, कलश पूजन, यज्ञ पूजन, वेदी पूजन किया गया। महिलाओं ने गांव नौगवां, रामसाला में कलश यात्रा निकालकर कलश पूजन किया व विसर्जन किया। कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटी रही। वहीं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। यज्ञ मंदिर के महंत हरिसेवादास के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर रामपाल गंगवार, हरिनन्दन वर्मा, महेंद्रपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.