मंदिर पर पूजा के बाद भंडारे का आयोजन
भदोही, जून 4 -- भदोही, संवाददाता। शहर के ज्ञान देवी बालिका इंटर कालेज स्थित हरिगना बीर बाबा का वार्षिक शृंगार कार्यक्रम मंगलवार की देर शाम तक चला था। दूसरे दिन बुधवार को वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें चार बजे शाम से लेकर 11 बजे रात तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि शहर के रजपुरा चौराहे से मंगलवार की शाम को करीब छह बजे से शोभा यात्रा निकाला गया था। तहसील रोड, अहमदगंज गजिया ओवरब्रिज से होते हुए शोभ यात्रा ज्ञान देवी बालिका इंटर कालेज के पास स्थित मंदिर पर आकर समाप्त हुई थी। देर रात तक दर्शन पूजन का क्रम चला। दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही पूजा पाठ का क्रम चल रहा था। चार बजे शाम से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात 11 बजे तक भंडारा चला। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.