मंदिर पर कब्जा करना चाहते है कुछ बड़े नेता: स्वामी शिवानंद गिरी
देहरादून, जुलाई 24 -- हरिद्वार। श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर लक्सर के संचालक स्वामी शिवानंद गिरी ने कुछ लोगों पर धार्मिक संपत्ति को खुर्दबुर्द और अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से मंदिर परिसर में हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उनके द्वारा परिसर में तोड़फोड़ भी की गई है और जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि बलपूर्वक मंदिर से उन्हें बाहर निकाल दिया। प्रशासन को भी सबकुछ पता है। जिलाधिकारी ने वार्ता के बाद आश्वासन दिया है। कुछ बड़े नेता भी तथाकथित लोगों के साथ मिलकर मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक मंदिर में साधुओं की हत्या की गई है। इसी प्रकार से कोई बड़ी अनहोनी होने का खतरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.