मंदिर पर कचरा फेंकने पर चार को किया गया पाबंद
बस्ती, जून 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा पुलिस ने काली मंदिर पर कचरा फेंकने पर चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के जाता गांव में स्थित काली मंदिर पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने सोमवार को कचरा फेंक दिया। जिस पर गांव के रमेश चौधरी मना किए तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसकी वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो जैसे ही पुलिस के पास पहुंची तो दोनों पक्ष को थाने लाया गया। जिसमें एक पक्ष के रमेश चौधरी व दूसरे पक्ष के मो. इसराइल उर्फ बब्बू, करमदार, महताब व तौफीफ निवासी जाता गांव को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय में भेजा गया। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.