मंदिर परिसर में होगा रामलीला का मंचन
सीतापुर, मार्च 16 -- बहादुरगंज। रामपुर मथुरा के रघवापुर मजरा बरुई बरुआ में बाल भारती ब्रह्म समाज नाट्य कला समिति के द्वारा मां जगदंबे मंदिर परिसर में 31 मार्च को दिन में रामलीला और रात में धार्मिक नाटकों का मंचन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी कथा व्यास राजू बाजपेयी मौजूद रहेंगे। उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। स्थानीय कलाकार धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष गणेश बिहारी ने बताया कि कलाकारों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया जाएगा। संचालन व दिशा निर्देश बुद्ध सागर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.