अमरोहा, मई 27 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कोठी खिदमतपुर में सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार शाम सुंदरकांड का पाठ कर रहे श्रद्धालुओं पर बजरी से भरा डंपर चढ़ गया। हादसे में पांच साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, घटना के बाद भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर कांठ रोड जाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख डीएम और एसपी को भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालना पड़ा। देर रात तक अधिकारी मौके पर डटे रहे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे。 यह भी पढ़ें- दो घंटे शव रखकर लगाया जाम, वाहनों में फेंके ईंट पत्थरहादसे का विवरण मंगलवार शाम कोठी खिदमतपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर म...