गोरखपुर, मई 22 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कलानी उर्फ बढ़नी स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मजनू चौकी क्षेत्र के कलानी उर्फ बढ़नी निवासी जीतेन्द्र निषाद पुत्र स्व. रामदवन निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई 2025 की रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद टहलते हुए सम्मय माता मंदिर पहुंचे। वहां गांव के ही बाले और सत्यपाल मंदिर परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, दो नामजद समेत चार पर मुकदमा जीतेन्द्र के अनुसार, उन्होंने मंदिर में शराब पीने का विरोध किया तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। जब ...