मंदिर परिसर में बवाल, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट
देहरादून, जून 17 -- ब्रह्मपुरी स्थित सूर्य देव मंदिर, छठ पार्क परिसर में नशाखोरी का विरोध करने पर बवाल हो गया। आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल महिलाओं से अभद्रता की, बल्कि ईंट से हमला करने का भी प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि पूर्वांचल समिति देहरादून के अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते 12 जून को मंदिर परिसर में करण नाम का स्थानीय युवक अपने कुछ साथियों के साथ नशा कर रहा था। वहां मौजूद महिलाओं ने जब इसका विरोध किया और रोका तो आरोपी भड़क गया। उसने महिलाओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उन पर ईंट उठाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.