हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के बिजगवां गांव स्थित एक मंदिर परिसर में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा कि फायरिंग गांव में भय का वातावरण बनाने के उद्देश्य से की गई थी। वायरल वीडियो में फायरिंग करता युवक अतुल दीक्षित बताया जा रहा है। वह क्षेत्र में दबंगई के लिए चर्चित है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह किसान यूनियन के नाम पर रौब जमाता है और अक्सर अपनी दबंग छवि दिखाने का प्रयास करता रहता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थाना मंझिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी अतुल कुमार, निवासी बिजगवां को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और कारतूस बरामद किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.