गोरखपुर, जून 1 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान उसी गांव के रामदुलारे यादव के 34 वर्षीय पुत्र जवाहर यादव के रूप में हुई है। वह मंदिर परिसर के एक कमरे में रहकर पूजा-पाठ करता था। सोमवार सुबह उसका शव परिसर में स्थित नीम के पेड़ की डाल से गमछे के फंदे के सहारे लटकता मिला। जवाहर करीब एक माह पहले हैदराबाद से गांव लौटा था, जहां वह पेंट-पॉलिश का काम करता था। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी नीतू और तीन बच्चों से अलग रह रहा था। शुक्रवार रात वह अपने घर भोजन करने गया था, जहां पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद हो गया।...