देवरिया, अप्रैल 6 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड नंबर 10 किशोरगंज स्थित मुरली मनोहर मंदिर परिसर में नगर पंचायत सलेमपुर की ओर से आरओ प्लांट स्थापित कराया गया है। इसको लेकर नगरवासियों, बाजार आने वाले लोगों तथा मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए इस सुविधा को विशेष रूप से उपयोगी होगी।नगर पंचायत के चेयरमैन श्रीराम यादव ने कह कि उपनगर के वार्डो में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरओ प्लांट की स्थापना कर लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...