शाहजहांपुर, मार्च 3 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र के कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दो बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें खंभे से बांधकर पीटा गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग दोनों बच्चों को पहले मंदिर परिसर के एक कमरे में ले जाते हैं, जहां उनके साथ मारपीट की जाती है। इसके बाद उन्हें बाहर लाकर एक खंभे से बांध दिया जाता है और डंडों से पीटा जाता है। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, जिसे ड्यूटी पर तैनात बताया जा रहा है। घटना के दौरान बच्चे काफी डरे और सहमे हुए दिख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.