मंदिर परिसर में अश्लील टिप्पणी करने पर पीटा
गाज़ियाबाद, मई 23 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर परिसर में शनिवार सुबह छह बजे के आसपास एक युवक ने महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत कर दी। महिलाओं ने युवक की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदी मंदिर परिसर में सुबह के समय लोग टहलने के लिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह छह बजे एक युवक मंदिर परिसर में महिलाओं से अभद्रता और अश्लील टिप्पणी कर रहा था। पहले तो युवक को काफी समझाया गया, लेकिन जब वह अपनी हरकत से बात नहीं आया तो महिलाओं को उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। एक महिला ने युवक को दस सेकेंड में पांच चांटे मारे। मारपीट का य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.