हल्द्वानी, मार्च 19 -- कालाढूंगी। नगर पालिका कार्यालय के निकट वाल्मीकि मंदिर और उससे जुड़े परिसर का स्वामित्व वाल्मीकि समाज के नाम किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के समर्थन में नगर पालिका से जुड़े सफाई कर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के नाम पर परिसर में पार्किंग बनाने की योजना बना रही है। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने आरोपों को गलतफहमी बताते हुए कहा कि मंदिर के चारों ओर ओर शेष भूमि में केवल जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है, किसी प्रकार की पार्किंग योजना नहीं है। धरने में सरपंच राजू, सचिन कुमार, जीवन वाल्मीकि, अक्षय वाल्मीकि, कैलाश वाल्मीकि, मुराद भारती, अमन वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.