मंदिर निर्माण रोकने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हरदोई, अक्टूबर 7 -- शाहाबाद। हरियावां थानाक्षेत्र के बिलहरी गांव में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। मोदी राठौर युवा सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर मंदिर निर्माण में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में रामसागर, छोटके और कनक कुमार निवासी बिलहरी ने बताया कि वे करीब 40 वर्षों से भूमि पर हिंदू धर्म में आस्था के चलते सार्वजनिक पूजा-पाठ के लिए छोटे मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। उनके अनुसार मंदिर की नींव भी भर दी गई है, लेकिन गांव के कुछ लोग निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने हरियावां थाने के एक दरोगा से सांठगांठ कर मंदिर पर लगा झंडा भी उखड़वा दिया। ज्ञापन में मंदिर की भूमि पर कब्जे की मंशा का आरोप लगाते हुए निर्माण की अनुमति देने और दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.