औरैया, जून 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्ले के पुरवा निवासी एक युवक ने गांव के तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। गांव निवासी विष्णु भगवान पुत्र सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है, जहां वह मजदूरी करता है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही तीन लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी मारपीट कर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार शाम वह निर्माणाधीन मंदिर में तराई करने पहुंचा था। यह भी पढ़ें- मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक को मिला न्याय, आरोपी पर मुकदमा इसी दौरान आरोपियों ने बिजली के तार हटा दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फिर उसके साथ मारप...