बलिया, मई 24 -- सिकन्दरपुर। कस्बा से देवरिया तक बन रहे फोरलेन के रास्ते में माल्दह चट्टी पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर आ रहा है। सड़क बना रही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने मंदिर कमेटी को नोटिस भेजकर हटाने को कहा है। इसके बाद से जमीन की तलाश की जा रही है। बताया है कि मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि माल्दह में स्थित हनुमान मंदिर के बगल में स्थित गड़ही की जमीन पर 15 विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण कराया जाय। हालांकि ग्राम प्रधान छोटेलाल ने तहसील प्रशासान को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर का निर्माण ब्रह्मस्थान के पास ग्राम सभा की भूमि पर मंदिर बनाने की अपील किया है। इस विवाद को देखते हुए उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर ऋषिकांत राजवंशी रविवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से संयम बनाये रखने का निर्देश दिया। कहा क...