मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
इटावा औरैया, मई 26 -- भरथना, संवाददाता। ग्राम सराय चौरी में स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने एसडीएम से शिकायत कर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग मंदिर की भूमि पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं और धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
ग्रामीणों की चिंता गाँव निवासी संतू पाठक, रामानुज चौधरी, सुधीर कुमार, अनोखे लाल, रामप्रताप, प्रमोद कुमार शाक्य, अनिल कुमार तथा सोनू पाल ने बताया कि गांव में स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्र के लोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते आ रहे हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग मंदिर की भूमि पर कब्जा किए हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.