औरैया, मार्च 16 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम नुनारी स्थित मां गौहानी देवी मंदिर में मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को मंदिर परिसर में रामचरितमानस अखंड पाठ शुरू हुआ, जिसका सोमवार को समापन हुआ। समापन के बाद पुजारी महेश चंद्र त्रिवेदी ने हवन-पूजन कराया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अखिलेश चतुर्वेदी, सुमित चतुर्वेदी, सतीश चतुर्वेदी, भोलानाथ चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, हर नारायण द्विवेदी, पप्पन द्विवेदी, भगवान सिंह चौहान, मुन्ना चौहान, अमित गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...