गाजीपुर, मार्च 31 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भद्रसेन गांव में भगवान शिव की करीब सात दशक पुराने मंदिर के पुनरोद्धार के दौरान हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में समाधान कराया गया। भद्रसेन गांव में करीब 70 वर्ष पुराना भगवान शिव का मंदिर है जो पूरे गांव के लोगों की आस्था का केंद्र है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में पूर्व में भी कुछ बार प्रतिमा तोड़ी जा चुकी है। करीब 3 वर्ष पूर्व भी प्रतिमा तोड़ी गई थी तो मंदिर के पास ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक बाबू अली ने उत्साह दिखाया और वो बाहर से खुद के रूपए से प्रतिमा खरीदकर लाया और मंदिर में स्थापित किया। मंदिर काफी पुराना व जर्जर हो गया था तो ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मंदिर का पुनरोद्धार शुरू किया, जिसमें मंदिर समिति की तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.