मंदिर धार्मिक न्यास के बैंक खाते के परिचालन पर लगायी रोक
मधुबनी, मई 22 -- रहिका,निज संवाददाता। राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने डीएम को पत्र देकर निर्देश दिया है कि कपिलेश्वर मंदिर धार्मिक न्यास एवं धर्मशाला के बैंक खाता परिचालन रोक लगा दिया जाय। उन्होंने पत्र में उल्लेखित किया है कि एसडीओ मधुबनी द्वारा गठित धार्मिक न्यास बोर्ड एवं धर्मशाला के सचिव सहित अन्य सदस्यों के आरोप के तथ्य के आधार पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। जबकि एक माह पूर्व अप्रैल माह में कपिलेश्वर धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्यों का गठन किया गया था। आवेदक विजया नन्द झा ने आवेदन सहित आरोप के कागजात के साथ धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्यों के स्थानीय नही होने तथा मंदिर परिसर में अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.