लखनऊ, मार्च 23 -- महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को चौक क्षेत्र का भ्रमण किया। दौरे की शुरुआत उन्होंने धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक कर की, लेकिन उसके तुरंत बाद क्षेत्र में पसरी गंदगी और नालों की स्थिति देख उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई। मेयर ने सोमवार को चौक स्थित प्रसिद्ध बड़ी काली जी मंदिर, छोटी काली जी मंदिर एवं द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू और समर्थक भी मौजूद रहे।नाले की स्थिति देख जताई नाराजगीधार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मेयर क्षेत्रीय निरीक्षण के लिए निकलीं। जब वह चौक स्थित सरकटा नाले के पास पहुंचीं, तो वहां की स्थिति देखकर उन्होंने गहरा असंतोष व्यक्त किया। नाले में गंदगी और सिल्ट जमा होने के कारण जल निकासी की समस्या को भांपते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.