कानपुर, दिसम्बर 18 -- मंदिर दरगाह श्री बाबा पीर रतन नाथ जी महाराज जी (पेशावर वाले) (हर श्रीनाथ मंदिर) के भक्तों ने सनातन में पूर्ण विश्वास रखने वालों के साथ गुरुवार को विरोध मार्च निकाला। इसमें विश्व हिंदू परिषद के सदस्य और पनकी के महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास भी शामिल हुए। हरे राम हरे कृष्ण का संकीर्तन करते हुए निकाले गए इस मार्च में शामिल सदस्यों का कहना था कि दिल्ली में झंडेवालन में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई ठीक नहीं है। गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर एक्शन लेने की मांग की। इसमें इंडस्ट्रियल एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, वरिष्ठ वेदाचार्य संत वेद प्रकाश द्विवेदी, प्रधान सेवक रवि चोपड़ा एवं आचार्य राम जी त्रिपाठी, अजीत छाबड़ा, श्री कृष्ण दीक्षित, महेश मिश्रा, डॉ. हेमंत मोहन आदि ने विरोध मार्च में शामिल होकर मंदि...