बलिया, फरवरी 19 -- बलिया। जिला विश्वकर्मा समिति की बैठक गुरुवार को चंद्रशेखर उद्यान में हुई। इसमें प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर (भृगु आश्रम) के जीर्णोद्धार करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत जिले के आला अधिकारियों को सम्बोधित ज्ञापन 23 फरवरी को सौंपने का निर्णय लिया गया। इस दौरान एडवोकेट नन्द किशोर शर्मा ने बताया कि महर्षि भृगु मंदिर के पास प्राचीन भगवान विश्वकर्मा का मंदिर है, जिसमें प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही प्रतिवर्ष नागपंचमी व 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के दिन मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें उत्साह वर्धन किया जाता है। साथ ही समाज के उत्थान के लिए सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी दी जाती है तथा कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जाता है। जिससे सरकार द्वारा चलाई जा ...