पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। नई बस्ती चौराहे पर गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने लोगों के साथ खुले मंच पर सार्वजनिक संवाद किया। इस दौरान एक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एक माह का वेतन देने की घोषणा की। साथ ही बिजली के झूलते तार और अन्य समस्याओं को लेकर भी बातचीत हुई। चौराहे पर चाय पर चर्चा के के दौरान लोगों ने राज्यमंत्री को बताया कि झूलते तार किसी भी वक्त हादसे का सबब बन सकते हैं। यही नहीं बिजली की आपूर्ति को लेकर अनियमितता की भी शिकायत लोगों ने की। इस पर राज्यमंत्री ने बिजली अधिकारियो को फोन पर निर्देशित किया। इस दौरान गोकुल प्रसाद मौर्य, इंद्रेश चौहान, दीपू कश्यप, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, संजय अग्रवाल विनीत गुप्ता, चैतन्य गंगवार, रिंकू सिंह चौहान, अमरीश शर्मा अंबू, देवी सिंह, रिंकू लोधी, रूपें...