उन्नाव, फरवरी 2 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के हरदासपुर बमबरियामऊ गांव में जर्जर हो चुके मंदिर का जीर्णोद्धार ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार से कराया गया है। मंदिर मरम्मत के साथ अनेक देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस मंदिर को काफी समय पहले बनवाया गया था। जिसकी क्षेत्र में काफी मान्यता है जो अब जर्जर हो गया था। जिसे उन्होंने अपने निजी साधनों से ठीक कराया है। इस अवसर पर सोमवार को विशाल भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर धीरेन्द्र प्रताप, अवधेश कुमार आदि समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.