धनबाद, अप्रैल 15 -- सिजुआ क्षेत्र के नया श्यामबाजार मोदीडीह सात नंबर स्थित शिव व हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार के बाद मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पंडित मटुकधारी पांडेय की देखरेख में जलयात्रा संपन्न कराई गई। जहां आचार्यों की टोली ने कलश स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराया। जहां वेदी पूजन, देवी देवताओं का आवाह्न के बाद अखंड रामायण पाठ, अखंड हवन के अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के समापन के बाद महाआरती की गई। रात्रि बेला में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर रामचंद्र रजवार, राजकुमार रजवार, अनिल रजवार, शिक्षक राजेंद्र राम, नरेश रजवार, राजेश केशरी, नीरज गुप्ता, जगदीश रजवार, रामदेव तुरी, प्रभाकर साव आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जयकारों के साथ मूर्तियों की स्थापना की गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.