मंदिर जा रहे स्कूटी सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, मौत
कानपुर, जून 6 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में सोलंकी धर्मकांटे के पास एक ट्रक ने सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। फिर भागने के चक्कर में चालक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। राहगीरों ने आरोपित चालक को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पकड़ा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित चालक से पूछताछ कर रही है। अहिरवां के सीताराम नगर निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मीकांत शर्मा नगर निगम में रिटायर सफाई सुपरवाइजर थे। उनके दो बेटे अमन उर्फ रिंकू शर्मा और हर्ष शर्मा हैं। बेटे रिंकू ने बताया कि पिता शनिवार सुबह मां 56 वर्षीय आशा शर्मा के साथ स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी 150 फीट रोड पर सोलंकी धर्मकांटे के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे लक्ष्मीकांत पत्नी आशा शर्मा समेत सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.