पीलीभीत, फरवरी 18 -- बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी सुनील ने बताया कि उनके दादा लालता प्रसाद मंगलवार की सुबह गांव के ही बने शिव मंदिर पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के समीप खड़ा सांड़ उन पर हमलावर हो गया और उनको जमीन पर पटक दिया। हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल लालता प्रसाद को बिलसंडा सीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी सांड़ कई लोगों पर हमला कर चुका है। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी लेकिन सांड़ को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...