लखनऊ, जनवरी 1 -- बीकेटी,संवाददाता। बख्शी का तालाब क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष के मौके पर मंदिर दर्शन करने जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जौनपुर जिले के नई कॉलोनी मुरादगंज स्थित लाइन बाजार क्षेत्र की निवासी 47 वर्षीय इंदु दास करीब एक सप्ताह पूर्व बीकेटी क्षेत्र के रुद्रनगर निवासी अपने भाई रमेश दास के घर आई थी। गुरुवार को वह रिश्तेदारों के साथ पैदल सीतापुर रोड स्थित नंदना में मंदिर दर्शन करने जा रही थी, तभी हाइवे पार करते समय अस्ती रेलवे क्रासिंग के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी होने पर फौरन पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे और घायल महिला को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.