मंदिर जाने की बात कहकर निकली किशोरी लापता, केस दर्ज
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 25 मई सुबह करीब 10 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह मंदिर जा रही है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। शाम तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारियों समेत आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। लगातार खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर पीड़ित पिता ने 28 मई को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। यह भी पढ़ें- सहसपुर में 17 वर्षीय नाबालिग में लापता, परिजनों ने युवक पर जताया शक प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर सीसीटीएनएस प्रणाली पर गुमशुदगी का मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.