देहरादून, सितम्बर 5 -- देहरादून। राजपुर पुलिस ने पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर में चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अष्टधातु की चार मूर्तियां, घंटा, दो दीपक, तीन थालियां, तस्तरी, शिवलिंग और दो हजार रुपये बरामद किए। पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ थापा और अंकित भंडारी ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मंदिर की रेकी कर चोरी की थी। चोरी का सामान उन्होंने कबाड़ी शत्रुघ्न को बेच दिया था। पुलिस ने शत्रुघ्न को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बंद मंदिरों और दुकानों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...