लखनऊ, फरवरी 18 -- मंदिर चलो अभियान के तहत मंगलवार को चिनहट रामलीला मैदान के राम चबूतरे पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया गया। चिनहट वार्ड के पार्षद अरुण कुमार राय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजिरे के साथ श्रद्धाभाव से श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। भव्य आरती उतारी गई। इस अवसर पर पार्षद ने जीवन में शांति व सकारात्मक ऊर्जा के लिए लोगों से मंदिर जाने की अपील की। इस अभियान में बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.