बांदा, मार्च 9 -- बांदा। बिसंडा थाने के तेंदुरा गांव में दर्शन के लिए मंदिर गए युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट के बाद सीने में रिवाल्वर सटा दी और पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित रविराज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह चार मार्च को शाम छह बजे गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन करने गए थे। तभी गांव के लवकुश प्रताप सिंह, पिता राजू सिंह, बाबा रामजस सिंह, विजय मिश्रा वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। लवकुश प्रताप सिंह ने सीने में रिवाल्वर तान दी और धमकाया कि पुलिस के पास गए तो गोली मार देंगे। महंगा मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया। सात मार्च को सुबह नौ बजे बाबू मिश्रा भी घर पहुंचा और धमकाया। पुलिस ने पांच लोगों के...