झांसी, अगस्त 10 -- झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव गेवरा में मंदिर गए 29 वर्षीय युवक का शव सोमवार को सुबह पेड़ से फंदे पर झूलता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी की बात सामने आ रही है। पर, कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

युवक का विवरण गांव गेवरा निवासी श्रीलाल यादव का 29 वर्षीय बेटा कौशल यादव खेती-किसानी और दूध का धंधा करता था। सावन के महीने में गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर अनुष्ठान हो रहे हैं। रविवार की देर रात वह धार्मिक स्थल पर जाने की कहकर निकला था। फिर नहीं लौटा। सोमवार सुबह भाभी रचना देवी शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी। तभी उन्होंने एक पेड़ से कौशल का शव फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गई और चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी सं...